2025-03-13 15:35:39
लखनऊ।पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश, एडीजी साइबर क्राइम विनोद कुमार सिंह और आईजी स्थापना शलभ माथुर ने रंगों के त्योहार होली पर पुलिस जवानों और अधिकारियों सहित सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि रंगों का त्योहार होली हम सभी को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का संदेश देता है। प्रदेशवासी होली और धुलंडी का पर्व परंपरागत उल्लास के साथ मनाएं, इसके लिए प्रदेश के पुलिसकर्मी सदैव अपना फर्ज तत्परता से निभाते हैं। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और पुलिस जवानों को होली के अवसर पर अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहते हुए नागरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश, एडीजी साइबर क्राइम विनोद कुमार सिंह और आईजी स्थापना शलभ माथुर ने विश्वास व्यक्त किया है कि होली के अवसर पर प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव, शांति, आपसी प्रेम और सद्भाव की परम्परा और प्रगाढ़ होगी। सभी मिलकर होली और धुलंडी के पर्व की खुशियों को उमंग और हर्षाेल्ल्लास के साथ मनाएंगे