सपा के पूर्व पार्षद को पुलिस ने जेल भेजा कांग्रेस पार्षद पर चलाई थीं गोलियां

लाइसेंस शस्त्र रायफल का भी होगा लाइसेंस कैंसिल
News

2025-03-15 22:39:48

अनुपम सन्देश / आसिम खान मुरादाबाद। मुग़लपुरा पुलिस ने सपा के पूर्व पार्षद असद कमाल को जेल भेज दिया है। असद कमाल ने होली की रात कांग्रेस पार्षद पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने असद के कब्जे से एक बंदूक और एक रिवॉल्वर भी बरामद की है। असद कमाल के शास्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भी पुलिस की ओर से जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। शहर के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में मोहल्ला मुफ्ती टोला में होली की रात असद कमाल ने इलाके के कांग्रेस पार्षद नदीम उद्दीन पर गोलियां चला दीं थीं। नदीम से पहले असद कमाल इस एरिया के तीन बार पार्षद रह चुके हैं। लेकिन 2023 में हुए चुनाव में कांग्रेस के नदीम ने सपा से चुनाव लड़े असद कमाल को हरा दिया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच टकराव चला आ रहा है। होली रात नमाज के बाद दोनों में कहासुनी हुई थी। जिसके बाद असद कमाल ने नदीम के घर पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने असद कमाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। जिन असलहों रिवॉल्वर और बंदूक से पूर्व सपा पार्षद ने गोलियां चलाई थी, पुलिस ने उन्हें भी अपने कब्जे में ले लिया था।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion