कवयित्री रेखा होंगी कबीर कोहिनूर सम्मान2024 से सम्मानित

संत श्री कबीर साहेब के 506 वें महानिर्वाण दिवस के उपलक्ष में कबीर कोहिनूर सम्मान
News

2023-12-26 14:50:20

संत श्री कबीर साहेब के 506 वें महानिर्वाण दिवस के उपलक्ष में कबीर कोहिनूर सम्मान 2024 का आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हाल जनपथ रोड आयोजित होगा lइसका आयोजन कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू राजस्थान के भारत भूषण महंत डॉक्टर नानक दास महाराज के नेतृत्व में 25 फरवरी 2024 को किया जाएगा l इस कार्यक्रम में देश-विदेश से विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट चयनित 100 महानुभाव को कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा l यह सम्मान समाज सेवा ,पर्यावरण संरक्षण ,संगीतकार ,नशा मुक्ति ,नेतृत्व करता पत्रकारिता, भारतीय कला संस्कृति ,लोकनाट्य, गौ सेवा, तकनीकी नवाचार, वरिष्ठ कवि/ कवयित्री और ज्योतिष शास्त्री के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को दिया जाएगा l

इस सम्मान समारोह में शिक्षिका कवयित्री सामाजिक कार्यकर्ता प्रबंधक सनशाइन ऑफ़ इंडिया श्रीमती रेखा को भी कबीर कोहिनूर सम्मान 2024से विभूषित किया जाएगा l श्रीमती रेखा ने बताया कि इस इस सम्मान के लिए हरियाणा से पर्यावरण संरक्षण के लिए नीरज राव और समाज सेवा के क्षेत्र में श्रीमती रेखा का चयन हुआ है l श्रीमती रेखा राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित हो चुकी हैंl रेखा जी इस सामान के लिए अखिल भारतीय कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू राजस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि इस तरह के सम्मान समारोह एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं जिससे दुगने जोश से कार्य करने की क्षमता बढ़ती है और इस तरह के सम्मान समारोह दूसरों में भी एक प्रेरणा जगाते हैंl

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion