2025-04-05 23:06:20
बिजनौर।जनपद के थाना मंडावर क्षेत्र के गांव टिमला में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां शिकारियों ने खुलेआम वन्य जीव संरक्षण कानून की धज्जियां उड़ाते हुए गेहूं के खेत में नीलगाय का शिकार कर डाला। नीलगाय को गोली मारकर उसकी मांस गाड़ी में भरकर ले गए। घटना के बारे में जानकारी तब हुई जब खेत मालिक ने नीलगाय के अवशेष देखे। जिसने गांव में इस बात की जानकारी दी नीलगाय की खाल में जिसे शिकारी खेत में छोड़ गए थे गोली फैंसी हुई मिली जिससे अनुमान लगाया जा रहा है। कि नीलगाय को गोली मारी गई है।इस बारे में टिमला गांव के किसानों का कहना है कि है। कोई पहली घटना नहीं है पहले भी क्षेत्र में इस तरह की संदिग्ध गतिविधियां देखी जा चुकी है। पर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई इस मामले में नहीं की गई है।ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई नही की गई तो शिकारियों के हौसले बुलंद होंगे तथा ऐसे जानवरों का शिकार और बढ़ेगा। पुलिस ने इस मामले की जानकारी होने पर वन्य जीव संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई करने की बात कही है तथा जांच शुरू कर दी है।