2025-01-23 17:56:16
हिसार : नगर निगम के मुख्य सभागार में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं के साथ अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल और संयुक्त आयुक्त डाॅ. प्रीतपाल सिंह ने बैठक की। उन्होने कहा कि अब सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं नगर निगम के साथ मिलकर गिले कचरे से खाद बनाएगी। इसके लिए नगर निगम सेल्फ हेल्प ग्रुप की सहायता करेगा। बैठक में तकनीकी विशेषज्ञ ए पी ओ सुनील वर्मा, जसबीर कुंडू, सीटीएल प्रदीप जाखड, सरोज, रजनी सहित सेल्फ हेल्प ग्रुप के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल ने कहा कि नगर के एम आर सेन्टर पर सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को गीले कचरे से खाद बनाने का कार्य दिया लाएगा। जिसके लिए मधुबन पार्क व क्रांतिमान पार्क में बने एम आर सेन्टर होंगे। नगर निगम ग्रुप को जगह, गीला कचरा, खाद बनाने वाली मशीन देगा और खाद बेचने के लिए काउंटर भी लगवएगा। खाद बेचने के बाद जो पैसा आएगा वह सेल्फ हेल्प ग्रुप को होगा। इस दौरान आयुक्त शालिनी चेतल ने कहा की सबसे पहले पी एल ए की मार्केट सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री होगी। हर दुकानदार दो डस्टबिन रखेंगे और कपड़े का थैला इस्तेमाल करेगें। जिसके लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं कपड़े का थैला बनाने का कार्य करेगी। ग्रुप की महिलाए कपडे का थैले बेचने के लिए पी एल ए की मार्केट में काउंटर लगाएगी। इसके बाद शहर के आईटीआई चौक, नई व पुरानी सब्जी मंडी आदि स्थानों पर काउंटर लगाए जाएगें। इसके अलावा ग्रुप की महिलाएं वेस्ट टू आर्ट पर भी कार्य करेगी। जिसके लिए प्लास्टिक की खाली बोतलें, पुराने टायर व पुराने कपड़ों का प्रयोग किया जाएगा।