2025-03-13 15:41:05
बिजनौर। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नज़ाकत अल्वी ने सभी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं व जनपद वासियों को होली - और जुम्मे की नमाज़ मे दूसरा दोनों ही पर्वो की आपसी भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने सभी देश वासियों को होली,दुलेण्डी की बधाई देते हुये कहा होली और दुलेण्डी का त्योहार सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए,श्री अल्वी ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि जुमे की नमाज़ अपने अपने क्षेत्र में अपने घरों के पास वाली मस्जिदों में अदा करे। एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखते हुये। अल्वी ने कहा कि त्यौहार हमे आपसी भाईचारे का पैगाम देते है। सभी समुदायों की धार्मिक आस्था अपने अपने धर्म के प्रति जुड़ी है उसे कभी भी ठेस नही पहुँचनी चाहिये। उन्होंने ने सभी से अपील की है कि किसी भी अफवा पर ध्यान ना दे। हमारा देश गंगा जमुनी तहजीब के लिये पूरे विश्व मे अपनी अलग पहचान रखता है। आज तक हम सब मिल जुल कर त्यौहार मनाते चले आये है और आगे भी मनाते रहेंगे। कुछ शरारती तत्व हमारे देश की एकता और अखंडता को तोड़ने की कोशिश में लगे है हमे ऐसे लोगो से सतर्क रह कर अपनी ओर अपने देश की परम्परा को कायम रखना है यह हम सब की जुमेदारी बनती है। देश मे एकता रहेगी तभी देश तरक्की करेगा। देश की तरक्की में सभी का सहयोग जरूरी है। सभी देश वासियों से अपील है कि सभी देश को आगे लेजाने में अपना योगदान दे। सभी धर्मों का सम्मान करें मुलजुल कर रहे अफवाहों से दूर रहे