अनेक राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने जताया विधायक पनिहार की माता के निधन पर शोक

नलवा से भारतीय जतना पार्टी के विधायक रणधीर पनिहार की माता श्रीमती रामप्यारी के निधन पर अनेक सामाजिक
News

2025-03-09 18:08:07

नलवा से भारतीय जतना पार्टी के विधायक रणधीर पनिहार की माता श्रीमती रामप्यारी के निधन पर अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गांव पनिहार चक्क पहुंचकर शोक जताया। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल, पूर्व मंत्री देवेन्द्र बबली, हिसार से भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली, कांग्रेस नेता बजरंग दास गर्ग, पूर्व मंत्री पूर्ण सिंह डाबड़ा के छोटे भाई दलबीर डाबड़ा, योगेन्द्र नाथ मल्होत्रा रोहतक, पवन शाहपुर करनाल, गुलजार काहलो, संदीप हुड्डा, एडवोकेट महेन्द्र सिंह नैन, कुम्हारिया के सरपंच सुरेश डाबला, पे्रम देहडू, शिव कुमार बिश्नोई, विजय कुमार बिश्नोई, रामनिवास कस्वा, अजित सिंह सहित बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों ने पनिहार चक्क पहुंचकर कस्वा परिवार को संवेदनाएं प्रकट की। जितेन्द्र पनिहार ने बताया कि 18 मार्च तक शोक बैठक रखी गई है तथा 19 मार्च को हवन किया जाएगा

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion