2025-01-22 19:36:31
अलीगढ : सेवानिवृत कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद शाखा अलीगढ़ का एक प्रतिनिधि मंडल, संगठन के अध्यक्ष उदयराज सिंह के नेतृत्व में नवागंतुक जिला अधिकारी संजीव रंजन एवं आयुक्त संगीता सिंह से मिला। दोनों अधिकारियों से सौहार्द पूर्ण वातावरण में वार्ता हुई। दोनों ही अधिकारी बहुत ही खुश मिजाज है। आज के प्रतिनिधि मंडल में रामबाबू शर्मा, डी.डी. तिवारी, महेश कुमार शर्मा, सेवाराम शर्मा, मोहनलाल शर्मा, उपेंद्र तिवारी, धर्मवीर सिंह, विक्रम सिंह, डोरी लाल, राजेश गौड़, रामदास, जे.बी. सिंह, श्यौदान सिंह आर्य, सुभाष बाबू, चंद्रपाल सिंह, सुनील भारद्वाज, सुखदेव शर्मा आदि ने भाग लिया