2025-03-06 22:06:50
जिले के थाना कुण्डली पुलिस टीम ने फैक्ट्री में कर्मचारियों द्वारा जालसाजी और धोखाधड़ी की घटना में संलिप्त आरोपी गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एक्सीलेंट पावर केबल प्राइवेट लिमिटेड, गांव नाथूपुर, सोनीपत के अजय ने थाना कुण्डली में शिकायत दर्ज कराई थी कि फैक्ट्री में पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों ने मिलकर जालसाजी और धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने वजन और गुणवत्ता में एक साथ गड़बड़ी की। शिकायत में तीन आपूर्तिकर्ताओं के नाम भी सामने आए एसवी मेटल और अलॉय अराजिम (अयान ट्रेडिंग कंपनी), सुहैल ट्रेडर्स, फैक्ट्री के जिन कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगा उनके नाम है पवन, नीरव, सुनील, सुमित, प्रशांत, एक महिला कर्मचारी शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, स्क्रैप वाहन में ड्राइवर के अलावा 2-3 लोग प्रवेश करते थे और एक व्यक्ति स्क्रैप के साथ वाहन में बैठता था। एक ही वाहन में 250 किलोग्राम स्क्रैप चोरी हो जाता था, जिससे बिना स्क्रैप के कई टन सामग्री की बिलिंग हो जाती थी। इस जालसाजी के कारण कंपनी को एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ। थाना कुण्डली की जांच टीम में नियुक्त सहायक उपनिरीक्षक कुलदीप ने अपनी टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पवन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।