पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी संपूर्ण जीवन संगठन विस्तार और समर्पण के लिए रहा लाल सिंह आर्य

आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य का कार्य कार्यकर्ता पूर्ण करें- देवेंद्र सिंह नरवरिया
News

2025-03-09 16:00:44

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने कहा है कि भारतीय जन संघ के प्रेरणा स्रोत श्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि पर चलाए गए आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य समय सीमा में पूर्ण करें ताकि सदस्यों की सूची, को भोपाल प्रदेश कार्यालय में पहुंचाई जा सके । मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्य ने गोहद में आयोजित आजीवन सहयोग निधि की विधानसभा क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र समाज सेवा संगठन विस्तार के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा पार्टी के केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व में पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर आजीवंत सहयोग निधि का संग्रह को समर्पण दिवस के रूप में बनाने का निश्चित किया हम सब कार्यकर्ता पार्टी के विस्तार और संचालन के लिए अपना जन सहयोग कुछ ना कुछ पार्टी के लिए समर्पण करें यही पंडित दीनदयाल जी के लिए पुण्य तिथि के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के जन सहयोग से ही चलती है हम सब विचार भाव से काम करने वाले पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है उन्होंने कहा की जो लक्ष्य हमें दिया है उसे लक्ष्य को घर-घर जाकर हम पूर्ण करेंगे गोहद विधानसभा के प्रत्येक मंडल के बुथ केंद्र पर सक्रियता से काम करने वाले कार्यकर्ताओं से इस सहयोग राशि लेकर उन्हें अपनी पार्टी की विचारधारा से जोड़ें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिन पार्टी के मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा के अध्यक्षों के पास आजीवन सहयोग निधि के पत्रक हैं वह समय सीमा में जिले के लक्ष्य को अपनी पूर्ण जिम्मेदारी कर्तव्य निष्ठा पराकाष्ठा के साथ निर्वाह करते हुए इस अभियान में लग जाए ताकि सूची को तैयार करते हुए प्रदेश कार्यालय में पहुंचाई जा सके पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री बीडी शर्मा जी के नेतृत्व में हम सब कार्यकर्ताओं को समर्पण दिवस पर पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के पास जाकर आजीवन सहयोग निधि के लिए आग्रह करें और उनका सम्मान भी किया जाए।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो कार्यकर्ताओं और विचार आधारित दल कहा जाता है। चाहे कोई जनप्रतिनिधि हो या पदाधिकारी, संगठन के प्रति उनका कार्यकर्ता भाव सदैव जीवंत रहता है। यही कारण भी है कि भाजपा संगठन को देशभर में एक आदर्श संगठन की दृष्टि से देखा जाता है। हमारे पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी ने संगठन को सशक्त और सक्षम बनाने और कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के संचालन के लिए आजीवन सहयोग निधि (समर्पण निधि) की शुरुआत की थी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आजीवन सहयोग निधि अभियान जिले के सभी 29 मंडलों में चलाया रहा है। उन्होंने कहा कि समस्त मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडलों की आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं की सूची बनाएं और उनके पास पहुंचे समर्पण राशि के लिए आग्रह करते हुए संगठन पर्व सदस्यता अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर ढाई लाख से अधिक सर्व समाज को पार्टी की प्राथमिक सदस्य से जोड़ा है इन्हीं में से हम कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करते हुए आजीवन सहयोग विधि के लिए आग्रह करेंगे तो निश्चित ही जिले के लक्ष्य को पूर्ण किया जाएगाआजीवन सहयोग निधि के जिला स्तरीय टोली में अभियान प्रदेश कार्यकारिणी के डॉ रमेश दुबे ने जिले के समस्त मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया है कि आजीवन सहयोग निधि, का लक्ष्य हम सब कार्यकर्ताओं को समय सीमा में पूर्ण करना है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है और संगठन ही हमारे लिए सर्वोपरि है इसमें मन की बात को हर माह प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिकता के साथ सुनने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी ने संगठन को सशक्त और सक्षम बनाने और कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के संचालन के लिए आजीवन सहयोग निधि (समर्पण निधि) की शुरुआत की थी। इसी को लेकर एक बड़े लक्ष्य के साथ समर्पण निधि संग्रह अभियान संचालित किया जा रहा है। आप सभी कार्यकर्ता जिले को प्राप्त लक्ष्य को समय सीमा के अंदर पूरा कर एक आदर्श कार्यकर्ता का हम उदाहरण पेश करें। पार्टी के जिला मंत्री शिव प्रताप सिंह राजावत पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गुर्जर मंडल अध्यक्ष विवेक जैन पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion