2023-09-19 15:38:26
भिण्ड। मध्य प्रदेश पथ पुस्तक निगम के अध्यक्ष दर्जा कैबिनेट मंत्री प्राप्त शैलेंद्र बरुआ ने जिला अस्पताल परिसर में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर फल वितरण कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा को लेकर गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ा है। मोदी जी ने अपना संपूर्ण जीवन सरकार के माध्यम से समाज सेवा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित किया हम उनके जन्मदिन पर ईश्वर से स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं कि जिस तरह आज भारत विचार के लिए
उन्होंने अपनी योजनाओं के माध्यम से गरीब मजदूर युवाओं किसानों और विभिन्न समाज को विकास की दिशा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया है। मोदी जी में क्षमता है कि उन्होंने राष्ट्रीय में कठोर निर्णय लेकर इस भारत को विश्व गुरु की ओर स्थापित करने के लिए अनेकों कार्यक्रमों को चलकर लोगों को जागृत किया है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को मोदी जी के जन्मदिन पर कहा कि मिशन 2023 विधानसभा 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करें और अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने-अपने बूथ केंद्रों पर पार्टी का कमल खिलाने के लिए जुड़ जाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्व समाज को विकास की दिशा से जोड़ा : राम अवतार शिवहरे
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं कार्यक्रम के जिला प्रभारी राम अवतार शिवहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर समाज को विकास की दिशा से जोड़ने का कार्य किया है। पिछड़ा वर्ग सत्ता और संगठन में महत्वपूर्ण स्थान देकर उन्हें देश और प्रदेश का नेतृत्व प्रदान किया है।
भगवान विश्वकर्मा के आदर्श और विचारों को कार्यकर्ता अपने जीवन में उतारें : धर्मेंद्र सिंह गुर्जर
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने अपने भक्तों पर सेवा भाव से कार्य करने के लिए समाज को जागृत किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपने भक्त नरसी के संगठनों को दूर करने के लिए अपने कंधों पर हाल रखकर बनाकर प्रकट हुए। भगवान विश्वकर्मा के विचार और सिद्धांतों को कार्यकर्ता समाज तक ले जाकर उन्हें जागृत करें। और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर भी प्रकाश डाला। शिव उत्सव वाटिका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती पर योजना को संचालित करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा यह योजना पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़ी सभी जातियों के लिए गौरांवित है इस योजना को मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव शहर शहर ले जाकर समाज तक पहुंचाएंगे ताकि वे योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बने।
मध्य प्रदेश पथ पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचकर मरीजों को किया
मध्य प्रदेश पथ पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित फल वितरण कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल पार्षद पहुंचकर सर्वप्रथम उन्होंने बच्चा बढ़ पहुंचकर बच्चों को अपने हाथों से फलों का वितरण करते हुए शुभारंभ किया। उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राम अवतार शिवहरे मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गुर्जर ने मरीज को फलों का वितरण किया कार्यक्रम का संचालन भाजपा बन खंडेश्वर मंडल के अध्यक्ष अमित जैन एवं मोर्चा के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य कृष्णकांता तोमर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन, मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा शर्मा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, जिला मंत्री उपेंद्र राजौरिया भाजपा जिला मंत्री पिंकी शर्मा,विनीत सोनी, पिंकी तिवारी,महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष शेर पचौरी, सूरज बरुआ, महामंत्री संतोष सिंह भारौली, प्रशांत सोनी,विजय सिंह कुशवाह कप्तान कुशवाहा, मोहित राठौर, विकास राठौर सोनू यादव, रोहित शाक्या,शेखर खटीक, प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।