2025-04-05 15:32:03
विनोद तकियावाला नई दिल्ली।विश्व की सबसे बड़ी व सस्ती ,सुरक्षित यातायात के संसाधन भारतीय रेल नित्य प्रतिदिन प्रगति के पथ पर अग्रसर है।इसी श्रंखला मे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के अवतरण दिवस के पुनीत अवशर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को रामेश्वरम में नए 2.05 किलोमीटर लंबे पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।सर्व विदित रहे कि नवंबर माह 2019 में स्वयं नरेन्द्र मोदी रेलवे परियोजना की आधारशिला रखी थी।जिसका उद्घाटन होने के बाद से आध्यात्मिक व आर्थिक लाभ होगा। इस संदर्भ में रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार निदेशक दिलीप कुमार के अनुसार रामेश्वरम भारत का एक महत्वपूर्ण द्वीप है,जो सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है।इस स्थान का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है,यह नया पुल 2,078 मीटर लंबा और पुराने पुल की तुलना में कहीं अधिक आधुनिक और मजबूत बनाया गया है।यह देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेल पुल है, जो समुद्री यातायात को सुगम बनाने के लिए ऊपर उठ सकता है। इसका निर्माण बेहतर सुरक्षा और अधिक भार सहन क्षमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है,जिससे यह भविष्य में तेज रफ्तार ट्रेनों को भी सुचारू रूप से संचालित करने में सक्षम होगा।, 1914 में निर्मित पुराने पंबन रेल पुल ने 105 वर्षों तक मुख्य भूमि को रामेश्वरम से जोड़ा। दिसंबर 2022 में जंग लगने के कारण इसे बंद कर दिया गया, जिसने आधुनिक नए पंबन पुल के लिए मार्ग प्रशस्त किया, जो कनेक्टिविटी के एक नए युग की शुरुआत करेगा! इस पुल के चालू होने से रामेश्वरम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही, यह पुल दक्षिण भारत के रेलवे नेटवर्क को और अधिक मजबूत करेगा।इस ऐतिहासिक परियोजना का उद्घाटन रामनवमी जैसे शुभ दिन पर किया जाना इसे और भी खास बना देता है।