महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्मशताब्दी पर पश्चिमी जिला में गोष्टी एवं प्रदर्शनी का आयोजन।

पुण्य श्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जन्म शताब्दी पर पश्चिमी जिला द्वारा उनके जीवन पर आधारित एक
News

2025-05-25 21:31:15

नई दिल्ली -पुण्य श्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जन्म शताब्दी पर पश्चिमी जिला द्वारा उनके जीवन पर आधारित एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।मुख्य वक्ता सांसद कमलजीत सहरावत एवं वक्ता प्रदेश उपाध्यक्षा सुनीता काँगड़ा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ने मंच संचालन किया महिला मोर्चा अध्यक्षा स्वाती शर्मा ने आये वक्ताओं को सम्मानित किया इसके साथ ही माता अहिल्याबाई जी के जीवन पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी लगाई गई कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष संदीप जैन महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वाति शर्मा , युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ खारवाल थे।इस कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या अधिक रही। पश्चिमी जिला द्वारा आयोजित यह एक सफल कार्यक्रम रहा।मंच पर पश्चिमी जिला महामंत्री कुनाल साहनी, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण डंग एवं सीएल मीणा भी मोजूद रहे। कार्यक्रम में व्यवस्था की जिम्मेदारी अमित कोहली ने की। 25/5/2025 अमरजीत सिंह अमर मीडिया प्रभारी पश्चिमी जिला भाजपा

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion