2023-09-19 14:51:27
भिण्ड। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 में जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भाजपा महिला मोर्चा के निर्धारित संगठन आत्मक कार्यक्रम के तहत मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती आभा जैन के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केदो पर पहुंचकर सेवा और समर्पण भाव लेकर आंगनबाड़ी केदो पर स्वच्छता अभियान चलाया और वहीं महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्र की सफाई। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती जैन के साथ महिला कार्यकर्ताओं ने शाहिद चौक हसन कॉलोनी मैं स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छ रहने की प्रेरणा दी और सेवा और सफल्पन के लिए कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में झाड़ू उठाकर सेवा भाव के कार्य में जुड़ गई। प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए लंबी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती एक कृष्णकांता तोमर, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य सीमा शर्मा भाजपा जिला मंत्री पिंकी शर्मा, पिंकी तिवारी,विनीत सोनी, अनीता चोपड़ा कमलेश जुनेजा, सरोज पांडे,बोबी राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर पचौरी अमित जैन प्रमुख रूप से शामिल थे।