हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव में ओ.एस.जी.यू ने हासिल किया प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान

/हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएच), महेंद्रगढ़ में  आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव स्पंदन-2025 में ओम स्टर्लिंग ग्लोबल
News

2025-03-11 19:49:48

हिसार /हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएच), महेंद्रगढ़ में  आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव स्पंदन-2025 में ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्विद्यालय के ललित कला विभाग के विद्यार्थियों ने अपनी कला की बेहतरीन छाप छोड़ते हुए मेंहदी में प्रथम, क्ले मॉडलिंग में प्रथम और ऑन दी स्पॉट पेंटिंग में द्वितीय  और कोलॉज में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस खुशी के अवसर पर विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ पुनीत गोयल और प्रो चांसलर डॉ पुनम गोयल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कमाना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सफलता केवल डिग्री प्राप्त करने से नहीं मापी जा सकती, यह तब प्राप्त होती है जब विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें। खास बात यह भी है कि एक महीने की अवधि में विद्यार्थियों ने तीन प्रतिष्ठित आयोजनों और संस्थानों में खिताब जीते हैं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion