पार्टी की मजबूती के लिए काम करें नवनियुक्त पदाधिकारी डॉ. आशा खेदड़

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने जिले के नलवा विधानसभा क्षेत्र के मंडलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है
News

2025-04-29 20:28:59

हिसार भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने जिले के नलवा विधानसभा क्षेत्र के मंडलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, महामंत्री एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से विचार-विमर्श के बाद मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष ने इन मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की है। संबंधित मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां पहले ही कर दी गई थी। जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि नलवा विधानसभा क्षेत्र के आर्य नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष भूपसिंह खिचड़ के परामर्श पर शमशेर, राजेश राजलीवाल, रामविलास शर्मा व बलवंत पंचार को उपाध्यक्ष, रविशंकर व विजेन्द्र लखेड़ा को महामंत्री, कांता नागर, दरिया सिंह, राजेन्द्र पूनिया, अंजू रानी व बबली देवी को सचिव बनाया गया है। इसी तरह जगदीश चन्द्र शर्मा को कोषाध्यक्ष, सुशीला को मीडिया प्रभारी, धर्मबीर सिंह को आईटी प्रमुख व सुरेन्द्र वर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि नलवा विधानसभा क्षेत्र के आजाद नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष सुमन कस्वां के परामर्श पर विनोद जाजूदा, ममत, राजेन्द्र गेदर व राजेश कुमार को उपाध्यक्ष, बलवंत शर्मा व महेन्द्र ठकराल को महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह रामनिवास पातन, अजीत राजपूत, पताशो देवी, प्रमोद किरमारा व रीटा शर्मा को सचिव, मुकेश डाबला को कोषाध्यक्ष, अजय गोदारा को मीडिया प्रभारी व अनूप मुकलान को आईटी मीडिया की जिम्मेवारी दी गई है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion