मंडल की नई कमिश्नर संगीता सिंह व जिलाधिकारी संजीव रंजन

के जिलाधिकारी को विशाख जी अय्यर को लखनऊ का जिलाधिकारी बनाया गया है
News

2025-01-17 19:45:16

अलीगढ़ : के जिलाधिकारी को विशाख जी अय्यर को लखनऊ का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन को अलीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही अलीगढ़ मंडलायुक्त का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। कमिश्नर चैत्रा वी. को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल का महानिदेशक बनाया गया है। जबकि संगीता सिंह को अलीगढ़ का नया कमिश्नर बनाया गया है। आईएएससंगीता सिंह अभी तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की मुख्य कार्यपालक अधिकारी थी। संजीव रंजन 2013 बैच के आईएएस हैं। इससे पहले वह गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी रह चुके हैं। वहीं विशाख जी अय्यर का अलीगढ़ डीएम रहने के दौरान सीएमयोगी की प्रशासनिक प्राथमिकताओं को दर्शाता है। अय्यर की पिछली तैनाती, खासकर कानपुर और अलीगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जिलों में उनकी कुशलता का प्रमाण है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion