श्री आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम में नवरात्र महोत्सव संपन्न

स्थानीय मॉडल टाउन स्थित श्री आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम में 30 मार्च से मनाया जा रहा
News

2025-04-06 17:19:05

हिसार विनोद : स्थानीय मॉडल टाउन स्थित श्री आद्यशक्ति पीठ मां संतोषी आश्रम में 30 मार्च से मनाया जा रहा नवरात्र महोत्सव रविवार को रामनवमी के दिन पूजा पाठ, प्रवचन, कन्या पूजन, हवन व विशाल भंडारे के बाद संपन्न हो गया। हरिद्वार से आए 11 वैदिक विद्वानों ने राष्ट्र के कल्याण तथा समाज में सुख शांति के लिए मां जगदंबा जगत जननी से प्रार्थना की और धन-धान्य में संपन्नता की कामना की। महोत्सव की पूर्णता पर आशीर्वचन करते हुए महामंडलेश्वर संतोषी माता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक वातावरण में परिवर्तन होता है वह ऐसे अनुष्ठानों से समाज में समरसता और सहजता के साथ सन्मार्ग की दीक्षा मिलती है उन्होंने कहा इस आयोजन को लोक कल्याणकारी बताते हुए पीठ कमेटी को साधुवाद दिया। माता श्री ने कहा कि ज्ञान देने वालों की कमी नहीं है और लेने वालों की भी कमी नहीं है। जगह-जगह कथाएं हो रही हैं आध्यात्मिक प्रवचन हो रहे हैं, लेकिन इन्हें वास्तविक जीवन में अपने वालों की संख्या पर गौर करते हैं तो वही ढाक के तीन पात। उन्होंने धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि जिसको धारण करने व अपनाने से परम कल्याण हो वही धर्म है। व्यक्ति जो अपने लिए चाहता है वैसा ही व्यवहार दूसरों के साथ करें तो यह भी धर्म है। महामंडलेश्वर संतोषी माता ने कहा कि जैसे कारखाने में माल तैयार होता है उसी तरह मंदिरों में मानव का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि संसार का काम आवश्यक है परंतु भगवान का स्मरण परम आवश्यक है। उस महाशक्ति को सदैव याद करना चाहिए। आज व्यास पीठ को सुशोभित करने पर पीठ कमेटी के उपप्रधान एवं गोभक्त आरपी गुप्ता ने माता श्री को तिलक करके व माल्यार्पण करके पीठ की तरफ से उनका स्वागत किया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion