राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का गठन मुकेश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष बने

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक बैठक का आयोजन प्रदर्शनी के मीडिया सेन्टर पर किया गया। अलीगढ़ जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया और सर्वसमिति से मुकेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का जिलाध्यक्ष बनाया गया।
News

2025-02-21 20:54:03

अलीगढ़। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक बैठक का आयोजन प्रदर्शनी के मीडिया सेन्टर पर किया गया। अलीगढ़ जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया और सर्वसमिति से मुकेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का जिलाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में जिले के दर्जनों पत्रकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों एवं संगठन के सदस्यों ने एकमत होकर मुकेश कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं, मुकेश भारद्वाज को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि पंकज धीरज को प्रभारी नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र पाल सिंह, सुशील तोमर, अहोराम राजोरिया और कैलाश गोयल, विशाल शर्मा को चुना गया। जबकि अन्य पदाधिकारियों में संजीव शर्मा को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह को प्रवक्ता, पुष्पेंद्र सिंह को कार्यालय प्रभारी, तथा जितेंद्र गुप्ता को महामंत्री बनाया गया। संदीप शर्मा को मीडिया प्रभारी साथ ही डी.के. गौतम, कुशेंद्र यादव, मनोज चौहान, विकास भारद्वाज, आलेश कुमार, ज़ाकिर भारती, सहित अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाना और पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर कई गणमान्य पत्रकार और वरिष्ठ समाजसेवी भी मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion