एन जे सी ए की जारी रही भूख हड़ताल, एवं धरना प्रदर्शन

पुरानी पेंशन बहाली योजना मंच के तहत हो रही भूख हड़‌ताल के आज चौथे एवं आखरी दिन
News

2024-01-12 14:42:41

बांदा । पुरानी पेंशन बहाली योजना मंच के तहत हो रही भूख हड़‌ताल के आज चौथे एवं आखरी दिन भी रेलवे एवं चारों जनपदों (बाँदा, महोबा, चिकूट, हमीरपुर) के कर्मचारियों ने बढ़चर कर सहभाग किया लयभग २०० से अधिक कर्मचारियों ने भूख हड़ताल में शामिल हो कर सरकार का ध्यान आर्कषित किया। नार्य सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन कार्यालय में जारी भूख हड्‌ताल को शाखा सचिव पी. के. सिंह ने सम्बोधित करते हुये कहा कि पुरानी पेन्शन बहाली तक ऐसे ही संधीष जारी रहेगा। सभा की अध्यक्षता कर रहे आर के दिवेदी ने भूख हड़ताल में बैठे हुए कर्मचारीयों को धन्यवाद देते हुए आगे बड़े संघर्ष हेतु तैयार रहने को कहा राज्य कर्मचारी परिषद के मंडल अध्यक्ष ओ. पी. मिश्रा एवं विशिष्ट प्रदेश संगठन मंत्री डॉoसी. बी. चक्रवर्ती, जिला मंत्री रा०कर्म संगठन राम कृष्ण त्रिपाठी,

जिला अध्यक्ष राजस्व संग्रह अमीन जागेश्वर आजादस, जिला मंत्री संजय कुमार उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संध जिला मंत्री रामदेव सिंह ,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कोसा अध्यक्ष शिवकरण तिवारी शाखा संयुक्त सचिव वीरेंद्र चतुर्वेदी, श्यामेन्द्र गुप्ता, मोहित सोनी ने मंच को सम्बोधित करते हो पुरानी पेन्शन बहाली पर जोर दिया। म एन. सी. आर. एम. यू की महिला शाखा से वर्षा पाण्डे, काजल, मुलिया बाई लता ने भी मंत्र से सम्बोधित करते हुए बहाली की मांग की। सिचाई संघ से की सरदार सिंह जी. डिप्लोमा इंजी. संघ के से शिवकुमार राठौर पंचायती राज विभाग से विशाल नलकूप खंड से सन्तोष पाण्डे , जिला मंत्री परिषद् चित्रकूट से कृष्णपाल सिंह विद्युत विभाग संगठन से अनिल सहित कई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे मंच का संचालन डीसी श्रीवास्तव (पूर्व सैनिक)शिक्षा विभाग ने किया उक्त चार दिवसीय भूख हड़ताल के कार्यक्रम में प्रत्येक दिन कर्मचारियों ने बढ़चड कर भाग लिया

आज भी कार्यक्रम में श्री अतुल यादव उपाध्यक्ष, राजेश विश्वकर्मा,जसवंत कुमार, मनोज तिवारी ,पी पी गुप्ता, ईश्वर दयाल, दिनेश कुमार ,अंजनी ,द्वारका प्रसाद, गणेश प्रसाद अशोक वर्मा प्रेम का पांडे के के गुप्ता सुनील दिक्षित, सर्वेश, राहुल तिवारी ,रवि शंकर गुप्ता ,जगदीश प्रसाद पाल, विनीत दीक्षित ,योगेंद्र साहू, राजेश मिश्रा सहित लगभग दो सैकड़ा से अधिक रेलवे एवं राज्य के कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में रेलवे शाखा सचिव पी के सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया!

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion