2025-02-21 20:50:25
अलीगढ़। 11 फरवरी को उसका शव चंदफरी बंबा हस्तपुर के पास पास पड़ी मिली। शनिवार को एसपी ग्रामीण ने पुलिस लाइन सभागार में एक पत्रकार वार्ता में बताया कि 11 फरवरी को थाना इगलास क्षेत्रार्गत चंदफरी हस्तपुर के बंबा के पास एक अज्ञात शव मिला था। जिसकी पहचान इगलास थाना क्षेत्र के गांव कैमावली निवासी के एक युवक के रूप में हुई थी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि 10 फरवरी को श्यामवीर सिंह नोएडा से मथुरा किशोर न्याय बोर्ड में तारीख करने आया था। वह मथुरा में बाइक पर सवार एक व्यक्ति के साथ पीछे बैठा देखा गया था। 11 फरवरी उसका शव चंदफरी बंबा हस्तपुर के पास पास पड़ा मिला। उन्हाने बताया कि थाना इगलास पुलिस,स्वॉट, सर्विलान्स की टीमों ने 21 फरवरी को हत्यारोप में इगलास के अमरपुरधाना नाला पुलिया से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होने बताया कि पत्नी के शादी से पूर्व चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में पति को शक हुआ। पति ने पत्नी के प्रेमी से को ठिकाने लगाने के लिए सुपारी दी। सुपारी लेने वाले ने प्रेमी को बातों में लगाकर शराब पिलाई। घटनास्थल पर लाकर गोली मार हत्या करने के बाद बंबा के पास फैंक गए। पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त विकास उर्फ विक्का एक शातिर किस्म का अपराधी है जो सुपारी लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करता है। श्यामवीर की हत्या के लिए भी 6.5 लाख रूपये की सुपारी तय हुई। जिसमें 2.70 लाख रूपये हत्या से पूर्व विकास उर्फ विक्का व अन्य साथी को दिए गए। श्यामवीर का सोनिया पत्नी प्रवीन से शादी से पूर्व से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका शक सोनिया के पति प्रवीन को हो गया। प्रवीन सिंह व अनिल कुमार ने श्यामवीर सिंह की हत्या के लिए 6.5 लाख रूपये की सुपारी विकास उर्फ विक्का व अन्य साथी को दी। श्यामवीर सिंह की विकास उर्फ विक्का ने उसक ेअन्य साथी के साथ गोली मारकर हत्या कर शव को बंबे के पास फैंक दिया। विकास कुमार उर्फ विक्का जाट पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी नगला देह थाना मांट जनपद मथुरा अनिल पुत्र प्रेमपाल सिह निवासी नगला हरगोविन्द थाना राया जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया है।