महानगर मे नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

महानगर मे नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर निगम द्वारा महानगर के थाना नागफनी से लेकर थाना गालशीद क्षेत्र के ईदगाह चौराहे पर नगर निगम बड़ी कार्यवाही होती नज़र आई
News

2025-02-23 17:06:09

अनुपम सन्देश / आसिम खान मुरादाबाद। महानगर मे नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर निगम द्वारा महानगर के थाना नागफनी से लेकर थाना गालशीद क्षेत्र के ईदगाह चौराहे पर नगर निगम बड़ी कार्यवाही होती नज़र आई आपको बता दे की ईदगाह चौराहे पर नगर निगम का बुलडोज़र जम कर गर्जा कई दुकानों के आगे लगे तीन की झाप को बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया गया यह कार्यवाही नगर निगम प्रर्वतन दल की टीम के साथ अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार के नेतृत्व मे की गई। अतिक्रमण की कार्यवाही से लोग नाराज़ नज़र आए बोले यह गरीबों को परेशान किया जा रहा है गरीब व्यक्ति ज़ब भी उभर कर काम करने की कोशिश करता है फिर नगर निगम मुरादाबाद उसके कारोबार पर हमला कर उसका कारोबार को खत्म कर देता है। एक व्यापारी सैफी फर्नीचर के दुकानदार ने कहा की हर दो माह मे नगर निगम अपनी कार्यवाही करता है जनता कहा जाए कैसे कारोबार करे यह काम गरीबों हित मे सरकार का अच्छा कदम नहीं है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion