2025-01-05 15:35:38
अलीगढ़। नगर निगम द्वारा 08 स्थानों पर सचांलित शैल्टर होम और अलाव इस शीत लहर में खुले में सोने वाले गरीब असहाय लोगों के लिए राहत का जरिया बने हुए हैं। नगर निगम के सभी 8 शेल्टर होम आवश्यक सुख सुविधा और सुरक्षा के साथ संचालित हो रहे जिनमे रोज़ाना कई लोग आश्रय लेकर शीत लहर से बच रहे है । नगर निगम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर जलाये जा रहे अलाव व खुले में सोने वाले लोगों को आश्रय स्थल तक न पहुचाना ज़ोनल अधिकारियों को भारी पड़ गया है। गत रात्रि निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त को शहर के कई क्षेत्रों जैसे गांधी पार्क सूतमिल मसूदाबाद जीटी रोड दुबे का पड़ाव क्षेत्र में सड़क किनारे खुले में सोने वाले लोग दिखाई दिए साथ ही साथ गांधी पार्क जैसे सार्वजनिक स्थल पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने पर नगर आयुक्त ख़ासे नाराज हुए शनिवार सुबह अपने कार्यालय में सभीज़ोनल अधिकारियों के साथ अलाव और खुले में सोने वाले लोगों को आश्रय स्थल तक छोड़ने की समीक्षा करते हुए दो टूक शब्दों में नगर निगम के चारो ज़ोनल अधिकारियों को सख़्त हिदायत दी। नगर आयुक्त ने ज़ोन 1 ज़ोनल अधिकारी आरपी सिंह कर निर्धारण अधिकारी ज़ोन 2 ज़ोनल अधिकारी बैचेन सिंह कर अधीक्षक ज़ोन 2 ज़ोनल अधिकारी अमित कुमार उप नगर आयुक्त व जोन 4 के ज़ोनल अधिकारी वीर सिंह सहायक नगर आयुक्त के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। नगर आयुक्त ने बताया कि चारो अधिकारियों को जोनल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। बीती रात्रि में अलाव व रैन बसेरे का निरीक्षण हेतु निर्देश दिये गये थे। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सड़क किनारे सो रहे निराश्रित, गरीब मजदूर व्यक्तियों को निकटतम रैन बसेरों में पहुँचाये जाने के निर्देश दिए गऐ थे, किन्तु चारो ज़ोनल अधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन किये जाने में लापरवाही बरतने के साथ-साथ उच्चाधिकारियों, शासन के आदेशों का अनुपालन कराये जाने में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। आपके इस कृत से नगर निगम की छवि धूमिल हुई है। उक्त की दिशा में चारों ज़ोनल अधिकारियों से स्पष्टीकरण मंगा गया।