2025-03-19 19:32:03
हिसार नगर निगम के क्लर्क का दोपहर कुछ लोगों ने दिन दहाड़े अपहरण कर लिया। करीब चार से पांच घंटे बाद क्लर्क मोनू तोशाम रोड पर आधार अस्पताल के पास गंभीर हालत में मिला। मोनू को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव लितानी निवासी मोनू नगर निगम में लिपिक के पद पर तैनात है। उसका भाई सोनू बिजली निगम में जूनियर इंजीनियर है। पुलिस ने जांच शुरू की। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।