नगर निगम ने सूर्य नगर में चलाया सफाई अभियान, 10 ट्राली कचरा निकाला

नगर निगम द्वारा सूर्य नगर में सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि सफाई अभियान निगमायुक्त नीरज के आदेशानुसार व संयुक्त आयुक्त डाॅ. प्रीतपाल सिंह के दिशा-निर्देश पर समय-समय पर शहर में चलाए जाते है।
News

2025-01-22 15:59:28

हिसार : नगर निगम द्वारा सूर्य नगर में सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि सफाई अभियान निगमायुक्त नीरज के आदेशानुसार व संयुक्त आयुक्त डाॅ. प्रीतपाल सिंह के दिशा-निर्देश पर समय-समय पर शहर में चलाए जाते है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सूर्य नगर व उसके साथ लगती रेलवे लाइन के साथ-साथ जेसीबी की सहायता से कचरा उठाया गया और सफाई कर्मचारियों से क्षेत्र की सफाई की गई। इस दौरान इस क्षेत्र से 10 ट्राली कचला निकाला। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के दौरान सड़कों की सफाई की गई, कूड़े के प्वाईंटों से कचरा भी उठाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्रवासियों को घरों व दुकानों में हरे व नीले रंग डिस्टबिन रखने तथा गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डालने व इसको नगर निगम के कचरा संग्रहण के वाहनों में अलग-अलग डालने की जानकारी दी। इसके साथ-साथ क्षेत्रवासियों को स्वच्छता रखने के बारे में भी जानकारी दी गई। क्षेत्रवासियो अपील गई कि अपने आस-पास व सड़क पर कचरा न डालें। इस दौरान ए एस आई रोहित, सफाई दरोगा सुभाष चंद्र सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion