2025-04-01 21:49:20
नगर निगम द्वारा स्वच्छता पर विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके चलते नगर निगम के मुख्य सभागार में अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल एवं संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह की अध्यक्षता में संस्थाओं के साथ बैठक हुई। उन्होंने बताया कि निगमायुक्त नीरज के आदेशानुसार शहर की जितनी भी संस्थाएं स्वच्छता एवं हरियाली पर कार्य कर रही है, उन सभी के सहयोग से पूरे शहर को स्वच्छ बनाने के प्रयास किये जाएंगे। इस विशेष अभियान के तौर 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा एवं उसके उपरांत भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी अभियान निरंतर जारी रहेगा। निगमायुक्त नीरज ने शहर की सभी संस्थाओं से आग्रह किया है कि निगम के इस अभियान में निगम का साथ दें, जिसके लिए वे अतिरिक्त आयुक्त अथवा संयुक्त आयुक्त से सम्पर्क कर सकते हैं। बैठक में हमारा प्यार हिसार एवं ग्रीन हिसार फीट हिसार से सतेन्द्र यादव, सुशील खरींटा, मुनीश गोयल, रोटरी सेंट्रल हिसार से नितिन ग्रोवर और जेएसएल से राजेश जैन मौजूद रहा।