2025-03-18 14:26:15
नई दिल्ली : इण्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) द्वारा भारत मंडपम, हॉल नं 06, नईदिल्ली में 19 से 21 मार्च 2025 तक “बिल्ड भारत एक्सपो 2025” का आयोजन किया जा रहा है जिसका भव्य उद्घाटन समारोह में 20 से अधिक देशों के राजदूत / ट्रेड कमिश्नर्स एवं केन्द्र तथा राज्य सरकार के कई गणमान्य मंत्री एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में 19 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे से होना सुनिश्चित हुआ है | इस एक्सपो का उद्देश्य भारत और खासतौर से उत्तर भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को प्रोत्साहित करना एवं विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकों और व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा देना है। MSME मंत्रालय भारत सरकार ने भी इस एक्सपो को मान्यता दी है | इसके अतिरिक्त खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश के MSME एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन विभाग द्वारा भी एक्सपो को सपोर्ट किया गया है | एक्सपो में 151 से अधिक स्टॉल पर औद्योगिक उत्पादों और क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है जिसमें ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मटेरियल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एवं ODOP एवं Exportable प्रोडक्ट्स प्रमुख रूप से शामिल हैं | इस एक्सपो में 500 से अधिक आर्किटेक्ट, 1000 से अधिक उद्यमियों एवं 15000 से अधिक घरेलू बिज़नेस विजिटरों की उपस्थिति होगी | बिल्ड भारत एक्सपो 2025 में देश एवं विदेश से भारी संख्या में बिज़नेस विसिटर्स आयेंगे, जिसमें 34 से अधिक देशों की एम्बेसी के प्रतिनिधि / राजदूत / ट्रेड कमिश्नर्स शामिल होंगे। रूस, ऑस्ट्रिया, जापान, मलेशिया, वियतनाम, ईरान, कनाडा, आइसलैंड, इराक, सिंगापुर, नीदरलैंड, बांग्लादेश, फिलिपीन्स, म्यानमार, थाईलैंड, मोरिशस, साउथ कोरिया, नेपाल, फिजी, इंडोनेशिया, गुयेना, घाना, इथोपिया, सेय्वेल्लेस, कजाकस्तान सहित 34 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडलों इस एक्सपो को विजिट करेंगे। VSA एंड कंपनी के CEO श्री विनोद सिंह ने इन देशों के ट्रेड कमिश्नर्स को इस एक्सपो में आमंत्रित करने में विशेष योगदान दिया है | आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज सिंघल ने बताया कि विकसित भारत के निर्माण में लघु उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसके लिए लघु उद्योगों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में प्रोडक्ट को बेचने का अवसर दिलाकर MSMEs विकसित करना अत्यंत ही आवश्यक है | इसी दिशा में आईआईए द्वारा “BUILD BHARAT EXPO 2025” का आयोजन नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है जिसमें ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मटेरियल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग सेक्टर की MSMEs सहित ODOP की इकाइयाँ शामिल हो रही है | आईआईए के मिशन “Transforming MSMEs Towards Industry 4.0 & 48” एवं विकसित भारत के निर्माण की परिकल्पना को साकार करने में आईआईए की इस महत्वाकांक्षी प्रदर्शनी “बिल्ड भारत एक्सपो 2025” महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा | आईआईए के मेरठ डिविजनल चेयरमैन श्री राकेश अनेजा ने बताया कि “बिल्ड भारत एक्सपो 2025” के प्रथम संस्करण को सफल बनाने में भारत सरकार सहित उत्तर प्रदेश सरकार एवं दिल्ली सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है | आईआईए द्वारा इस आयोजन की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है | इस एक्सपो में विजिट निःशुल्क है और विजिटर को लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है | बिल्ड भारत एक्सपो 2025 की अधिक जानकारी एवं अपडेट एक्सपो की वेबसाइट एवं आईआईए के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उपलब्ध है | आईआईए केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य डॉ. एल. के. पाण्डेय ने बताया कि बिल्ड भारत एक्सपो 2025 के तीन दिवसीय बिल्ड भारत एक्सपो के दौरान उद्योग विकास हेतु हर दिन विभिन्न विषयों पर सेमिनार आयोजित किये जा रहे हैं जिसमें राष्ट्रीय स्तर (“वोकल फॉर लोकल”) एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर (“लोकल टू ग्लोबल”) पर बिज़नेस ग्रोथ हेतु उपलब्ध अवसरों की जानकारी देश विदेश के जाने माने स्पीकर्स देंगें साथ ही नेटवर्किंग एवं बी 2 बी का अवसर भी उपलब्ध होगा | 20 मार्च 2025 को ऑस्ट्रिया, ईरान, मलेशिया, रूस सहित 25 से अधिक देशों के साथ नेटवर्किंग डिनर मीटिंग आयोजित किये जाने की भी योजना है | आईआईए दिल्ली चैप्टर की स्टेट चेयरपर्सन डॉ ममतामयी प्रियदर्शिनी ने यह जानकारी दी कि इस एक्सपो में देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख औद्योगिक संगठनों का फोरम (A 20 जॉइंट फोरम), आईआईटी रूड़की जैसी प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थाएं / यूनिवर्सिटी की भी भागीदारी हो रही है जो इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजिकल अपडेट, स्टार्टअप विलेज कांसेप्ट एवं पेटेंट्स की प्रदर्शनी करेंगे जिससे युवा उद्यमी लाभान्वित होंगे | उत्तर प्रदेश के लगभग 50 जिलों सहित दिल्ली, उत्तराखंड एवं नार्थ ईस्ट प्रदेशों से हजारों की संख्या में उद्यमी इस एक्सपो को विजिट कर लाभान्वित होंगे | आईआईए दिल्ली चैप्टर के स्टेट वाईस चेयरमैन श्री चरनजीत सिंह ने बताया की इस एक्सपो से दिल्ली के MSMEs का ग्रोथ एवं लघु उद्यमियों को काफी लाभ होने वाला है |