मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बच्चियों को महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

सरकार द्वारा जारी कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
News

2025-01-04 18:09:35

कौशाम्बी। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत पुलिस कप्तान बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में जिले में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चियों एवं महिलाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए/चौपाल लगाकर व स्कूलों में जाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चियों/महिलाओं/छात्राओं को उनके सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिया गया। कहा गया कि कहीं कोई दिक्कत हो तो पुलिस को जानकारी दें। पुलिस हर समय सुरक्षा के लिए तैयार है। डरने की जरूरत नहीं है। शिकायत करने पर नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। इसके साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उनके अधिकारों के बारे में भी बताया गया। सभी को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।

साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक

साइबर अपराधों को रोकने व साइबर क्राइम के प्रति महिलाओं को सजग करने के लिए पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान भी चलाया। इसके तहत महिलाओं को साइबर अपराध की जानकारी देकर उनको बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस ने बताया कि किसी अन्जान व्यक्ति को अपना ओटीपी शेयर न करें और साइबर फ़ॉड की घटना होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion