मिशन शक्तिः पुलिस ने कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन
News

2025-01-04 18:15:17

कौशाम्बी। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारी गणों के पर्यवेक्षण में पुलिस विभाग की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को थाना कौशाम्बी पर नियुक्त महिला बीट आरक्षियों (शक्ति दीदी) ने क्षेत्र में जाकर मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें पुलिस कर्मियों ने भ्रमणशील रहकर महिलाओं एवं बच्चियों के बीच पम्पलेट वितरित कर उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। तथा सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion