मिशन 2023 विधानसभा चुनाव भाजपा मीडिया सेंटर जिला भिण्ड मध्य प्रदेश

बघेल समाज संगठित होकर विकास और प्रकृति के लिए भाजपा को जीत - एसपी सिंह बघेल
News

2023-10-19 13:08:25

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भारत सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी एसपी सिंह बघेल अपने निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र गोहद पहुंचे जहां भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रत्याशी लाल सिंह आर्य के समर्थन में संपूर्ण गोहद विधानसभा क्षेत्र के बघेल पाल समाज की बैठक में पहुंचकर आगामी 17 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीतने के लिए समर्थन मांगा और कहा की विकास और प्रकृति के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है और कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित शोषित पिछड़ा एवं बघेल समाज के साथ छल कपट और झूठ की राजनीति कर समाज के वोटो पर राजनीति करने का प्रयास किया। कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में सबका साथ सबका विश्वास और सब का विकास इसी मूल मंत्र को लेकर अंत्योदय की विचारधारा के साथ गरीब कल्याणकारी योजनाओं को हर समाज तक पहुंचाने का काम कर रही।

केंद्रीय मंत्री बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र और राज्य की सरकार में पिछड़ा वर्ग समाज के लिए उन्होंने योजनाएं चलाकर विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया बघेल समाज को भी महत्वपूर्ण स्थान देकर समाज केंद्र राज्य सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय पर देकर समाज को गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा पिछड़ा वर्ग हितेषी बताती रही लेकिन उन्हें के साथ धोखा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बघेल समाज ऐसा समाज है जो हमेशा से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़ा रहा और आज भी जुड़ा हुआ है। मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी आप समस्त पाल बघेल समाज संगठित होकर मैं भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन मांगने आया हूं। आपको विश्वास दिलाता हूं की पार्टी के प्रत्याशी लाल सिंह आर्य हमेशा आपके सुख-दुख में शामिल होंगे आपको विकास की दुखत धारा से जोड़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री बघेल ने कहा कि यह मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव अति महत्वपूर्ण है की जितनी योजना प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बनी है और हर समाज की महिलाओं को लाडली बहना योजना के माध्यम से जोड़ा गया उनके खाते में 1250 रुपए सीधे खाते में डाले गए और धीरे-धीरे ₹3000 की राशि भी बढ़ा दी जाएगी इससे हमारे महिलाओं का सम्मान आगे बढ़ने का काम किया है और इस योजना का लाभ बघेल समाज की मातृशक्ति भी ले रही है मेरा और उनसे भी आग्रह है कि अपने बूथ पर मानव सम्मान के लिए विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कमल खिलाकर अपने प्रत्याशी को आशीर्वाद प्रदान करें जिससे वह आपकी सेवा के लिए हमेशा तैयार रहे।

केंद्रीय मंत्री बघेल ने बघेल समाज को आवाहन किया की अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रचंड बहुमत के साथ लाल सिंह आर्य को जीतकर प्रदेश की विधानसभा में पहुंचाएं और ताकि वह आपकी क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ा सके उन्होंने कहा कि यह चुनाव मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव को भी मजबूती प्रदान करेगा।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के प्रत्याशी लाल सिंह आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दलित सूचित गरीब मजदूर पिछड़ा वर्ग समाज को विकास की गति के लिए योजनाओं को बनाया है आप सभी इन योजना का लाभ ले रहे हैं मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि बघेल समाज के मन और सम्मान में कोई कमी नहीं आने दूंगा आप मुझे आशीर्वाद प्रदान करें हमेशा आपके सुख दुख में शामिल होकर जनसेवा भाव से कार्य करूंगा विकास की गारंटी मेरे कंधों पर है। मैं आपसे अपने लिए नहीं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आपसे समर्थन मांग रहा हूं। बघेल समाज का हर व्यक्ति लाल सिंह आर्य बनकर इस चुनाव में अपनी अहम भूमिका मतदान करें। बघेल समाज के सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री बघेल का बड़ी माला पहनकर स्वागत किया वही पार्टी प्रत्याशी आर्य ने रानी अहिल्याबाई की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज को साथ लेकर विकास के लिए काम करती है। उन्होंने कहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा सदन में अपने केंद्रीय मंत्रियों का परिचय करवा रहे थे तब उसे समय कांग्रेस ने सदन में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग समाज के केंद्रीय मंत्रियों का परिचय नहीं होने दिया और उन्हें अपमानित करने का काम किया भारतीय जनता पार्टी ने समाज के हर व्यक्ति को सम्मान पूर्व केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर उन्हें गौरवान्वित किया है जो कांग्रेस हमेशा दलित और शोधित पिछड़ों पर राजनीति करती रही और उनको ही लोकसभा सदन में परिचय प्राप्त नहीं होने दिया। मैं आप सभी से आग्रह कर रहा हूं कि 17 नवंबर को होने वाले मतदान में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लाल सिंह आर्य को कमल के फूल पर माहौल लगाकर प्रचंड बहुमत के साथ विजई बनाएं। इस अवसर पर जिला महामंत्री धीर सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह भदौरिया (राज्जन) पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, नगर अध्यक्ष विवेक जैन एवं बघेल पाल समाज काफी संख्या में मौजूद थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion