2025-05-01 21:41:43
सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के नेहा चौराहा के समीप एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। विप्र समाज उनके मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। ब्राह्मण समाज की ओर से नेहा चौराहा के समीप एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में परशुराम जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना एवं भगवान परशुराम की आरती उतार कर किया गया। इसके बाद सुधांशु द्विवेदी,चंदन शुक्ला, संजय दीक्षित को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक भोला मिश्रा व अमित तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन नारायण प्रसाद रसिक ने किया। वरिष्ठ जनों में नारायण प्रसाद रसिक एवं नत्थू दुबे को सम्मानित किया गया।उधर मुन्नीलाल अवस्थी के आवास में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई।