2025-04-01 20:45:36
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित संगठनत्मक कार्यक्रमों को बूथ पर संपन्न कराए जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक शहर के संस्कृति गार्डन में 2 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे आयोजित की जाएगी जिसमें पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे । बैठक के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री एवं विधायक चंबल संभाग के संगठन प्रभारी श्री हरि शंकर खटीक जी होंगे देवेंद्र सिंह नरवरिया करेंगे। भाजपा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति भी में जिला महामंत्री मनोज अनंत ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया की पार्टी की एकदिवसीय जिला बैठक में संभाग एवं जिला प्रभारी,राष्ट्रीय पदाधिकारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा और प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, वर्तमान एवं पूर्व सांसद वर्तमान एवं पूर्व विधायक निगम मंडल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष,पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री,जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नगर पालिका नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक बैठक में आमंत्रित किए गए हैं सभी अपेक्षित पार्टी के पदाधिकारी से आग्रह की बैठक में उपस्थित रहकर आगामी कार्यक्रमों की कार्य योजना में अपनी अहम भूमिका निभाये।