2025-04-09 23:23:06
अलीगढ / अकराबाद। ग्राम पंचायत शाहगढ़ व नगरिया पट्टी चाहरम में बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ चौपाल का आयोजन कर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारियां दीं। तथा ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुनाकर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। चौपाल में मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित जादौन, राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाराम भार्गव, मंत्री प्रतिनिधि दीपक चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अल्का शर्मा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम सविता, ग्राम प्रधान प्रतिदिन एक जिला उपाध्यक्ष अनोखेलाल कुशवाह, ग्राम अधिकारी विक्रम सिंह, शैलेन्द्र सिंह, नीरेश प्रधान आदि मौजूद रहे।