2026-03-24 21:56:42
राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में मेरठ-हापुड़ के सांसद अरुण गोविल की राष्ट्रपति से भेंट* मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित जलपान कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम भारत की महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर देश के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सांसद अरुण गोविल ने महामहिम राष्ट्रपति जी से भेंट कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने इस गरिमामय आमंत्रण के लिए राष्ट्रपति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।सांसद गोविल ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित होना उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं सम्मानजनक अनुभव रहा। इस अवसर की तस्वीरें भी साझा की गईं, जिनमें विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद करते हुए सांसद गोविल दिखाई दे रहे हैं।