2025-03-31 23:13:44
अलीगढ छर्रा नगर स्थित प्राचीन श्री कृष्णा मंदिर प्रांगण में जय मां महाकाली सेवा मंडल के द्वारा नवरात्रि के पहले दिन पर मां शैलपुत्री के प्रिय रंग सफेद से पूरे मंदिर की फूलों एवं गुब्बारो द्वारा सजावट की गई। सायं को बहुत ही सुन्दर माता के भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकार राजू माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, अजय शर्मा ने माता के भजन सुनाए जिस पर भक्त नाचने झूमते हुए माता के जयकारे लगाने लगे। मंडल के संस्थापक सेवादार नवनीत माहेश्वरी ने वहां उपस्थित सभी लोगों से प्रतिदिन शाम को होने वाले भजन कीर्तन में शामिल होने का आग्रह किया। सचिव गौरव महेश्वरी ने कहा कि ऐसे आयोजन होने से वातावरण शुद्ध होता है और मन को आनंद की अनुभूति प्राप्त होती है। इस मौके पर मनोज महेश्वरी, अनुभव महेश्वरी, दीपक शर्मा, नीकू पंडितजी,प्रशांत शर्मा,राजीव अग्रवाल, दीपक भंसाली, वैभव बिरला, पुनीत महेश्वरी अनुज पल्तानी, अजय महेश्वरी, नितिन माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी , मनीष माहेश्वरी अतीत महेश्वरी, उत्कर्ष महेश्वरी, अमन माहेश्वरी विजय भगत जी, आदि माता रानी के सेवादार मौजूद रहे।