रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई डेढ़ करोड़ के स्मैक रैकेट का भंडाफोड़, 5 तस्कर गिरफ्तार

संयुक्त टीम ने हमसफर चौक से मिलक बेनजीर रोड स्थित पुल निर्माण
News

2026-08-04 05:04:42

रामपुर। रामपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के स्मैक रैकेट का पर्दाफाश किया है। थाना कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने हमसफर चौक से मिलक बेनजीर रोड स्थित पुल निर्माण स्थल के पास छापेमारी कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 473 ग्राम स्मैक, 2.130 किलोग्राम स्मैक कट पाउडर, 8 मोबाइल फोन, 71 हजार रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फाजिल, कासिम, जावेद उर्फ पोटा, फैजान और इमरान के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion