लहार कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव एवं बुंदेलखंड अधिकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश परिहार अपने सैकड़ो साथियों साथ भाजपा में शामिल

गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के समक्ष भोपाल प्रदेश कार्यालय में ली भाजपा की सदस्यता
News

2023-09-27 12:39:34

भिण्ड।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल के समक्ष भाजपा की विचारधारा और रीति-नीति से प्रभावित होकर भिण्ड से कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव एवं बुंदेलखण्ड अधिकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश परिहार (लहार) के नेतृत्व में 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। डॉ. मिश्रा एवं अग्रवाल ने सभी नेताओं का पार्टी का अंगवस्त्र पहना स्वागत किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के रामस्वरूप शुक्रवारे उपस्थित थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion