सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने

फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ एक बैठक के दौरान ‘मंत्रालय’ में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।
News

2025-01-02 17:33:51

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को गृह विभाग और पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दक्षिण मुंबई स्थित राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।अधिकारियों ने बताया कि फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ एक बैठक के दौरान ‘मंत्रालय’ में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि बैठक में महाराष्ट्र की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आई. एस. चहल, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला, मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर, विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती और अन्य अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान सुरक्षा के अन्य पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion