2025-03-17 17:22:02
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिंड दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय अपने निर्धारित दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत संसदीय क्षेत्र के भिण्ड जिले में अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुई, सांसद श्रीमती मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री दंदरौआ धाम आश्रम पर पहुंचकर डॉक्टर हनुमान जी के दर्शन कर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज की से आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद श्रीमती राय, ने अपने निजी निवास चंबल कॉलोनी पर अपने निजी निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली की शुभकामनाएं एवं उनसे मुलाकात की। सांसद श्रीमती राय ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारे भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है जिसे हम शांति या सद्भावना के साथ बनाएं। सांसद श्रीमती राय ने कहा कि देशवासियों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। होली कई रंगों का मिलन है, जोकि हमें एकता का संदेश देता है। सारा देश, सारा समाज, सारा विश्व मंगलमय रहे और प्रगति करे। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राम अवतार शिवहरे, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, शेरू पचौरी मंडल अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष प्रिंस दुबे पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन जैन पूर्व जिला महामंत्री उपेंद्र सिंह भदौरिया, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भदौरिया सेलू, आदि लोग काफी संख्या में शामिल थे।