2023-09-02 13:48:29
भिण्ड। मिशन 2023 विधानसभा चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए राजधानी भोपाल में 25 सितंबर को विशाल कार्यकर्ता महाकुंभ, जन आशीर्वाद यात्रा, एवं चुनाव भी बूथ मेंटेनेंस की तैयारी को लेकर होटल मालनपुर नगर परिषद के मनोहर में विधानसभा क्षेत्र गोहद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारत सरकार की केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने चुनाव भी तैयारी को लेकर समीक्षा की।केंद्रीय कृषि मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने गोहद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक 226 बूथ प्रबंधन हमारा मजबूत होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लगातार जनता के बीच घोषित प्रत्याशी और कार्यकर्ता वरिष्ठ नेतृत्व जनसंपर्क करें और जिसका कवरेज सोशल मीडिया पर वायरल किया जाए जिससे जनता के बीच भाजपा की ताकत मजबूती के साथ पहुंचे। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सैनिक के तरह हमारा कार्यकर्ता यह मजबूती के साथ लगा रहे और पार्टी को विजय श्री दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के साथ जिम्मेदारी का निर्भय करें। उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक समाज के के बीच पहुंचकर अपनी विचारधारा वाले लोगों को संगठन में जोड़े और वही हमारी महत्वपूर्ण ताकत बनेगी और हमारा बूथ चुनाव जीतेगा।
केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी से हर बूथ को मजबूती के साथ जताने के भाव का संकल्प लेकर कार्य करेगा तो निश्चित ही हम भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाएंगे।
किसान सम्मन निधि एवं लाडली बहन योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त करें कार्यकर्ता
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गोहद विधानसभा क्षेत्र की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली किसान सम्मन निधि, और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहन योजना को प्रत्येक समाज की महिलाओं तक पहुंच कर उन्हें लाभ दिलाए यह कार्यकर्ताओं की विशेष जिम्मेदारी है
कि उनको बताएं कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस योजना को प्रारंभ किया है आप सरकार बनाएंगे तो योजना को और मजबूती के साथ हर महिलाओं और किसानों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी तो विकास होगा और कांग्रेस की होगी तो विकास नहीं होगा योजनाएं बंद कर दी जाएगी पहले भी भाजपा सरकार की योजनाओं को 2018 के विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर कमलनाथ ने बंद कर दिया था और जैसे ही सरकार उनकी गई और वैसे ही प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बने और उन्होंने उन योजना को प्रारंभ करते हुए जनता को लाभ दिलाने का काम किया है
हम पूरी ताकत के साथ चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाकर मध्य प्रदेश में सरकार बनाकर और अपने विकास को और आगे तक ले जाएं यह सब कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के बीच रखकर उनको बताने की आवश्यकता है इसलिए उनकी विचारधारा में यह बात आ सके।
25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ भोपाल में होगा सभी कार्यकर्ताओं को वहां पहुंचना है
केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि 25 सितंबर को राजधानी भोपाल में विशाल कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया गया है जिसमें गोहद विधानसभा से सर्वाधिक संख्या पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता अभी से ही तैयारियां प्रारंभ करें और यह कुंभ कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह का वातावरण जागृत करेगा।
जनआशीर्वाद यात्रा को सर्वव्यापी बनाने के लिए ऐतिहासिक स्वागत एवं सभा को प्रभावित बनाएं
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का गोहद विधानसभा क्षेत्र में जहां-जहां यात्रा पहुंचे कार्यकर्ता उमंग और उत्साह के साथ भाव स्वागत करें और आम सभा को एक प्रभावी बनाने के लिए हमें आज से ही प्रत्येक बूथ पर अपनी टोली के साथ जनसंपर्क अभियान में जुड़ जाए यह यात्रा का उद्देश्य चुनाव भी माहौल को जागृत करता है उन्होंने कहा की यात्रा सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बने इसके लिए हमें आज से ही तैयारी में लग जाना चाहिए।
चुनावी बूथ प्रबंधन को कार्यकर्ता मजबूत बनाएं : देवेंद्र सिंह नरवरिया
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गोहद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल के बूथ केंद्र पर चुनावी मेंटेनेंस को मजबूती करते हुए संगठन आत्मक ताकत को मजबूती प्रदान करेगा और जन आशीर्वाद यात्रा और कार्यकर्ता महाकुंभ सर्वाधिक संख्या पहुंचे इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयारी में लग जाना चाहिए।मध्य प्रदेश निगम मंडल के अध्यक्ष पूर्व विधायक दर्जा कैबिनेट मंत्री प्राप्त रणवीर जाटव ने कहा कि विकास और प्रकृति के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना जरूरी है गोहद क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक ने आज तक ऐसा कोई विकास नहीं किया
जिससे जनता उनसे खुश होती मैं आपको विश्वास दिलाता हूं पूरी ताकत के साथ लाल सिंगर को जीतने के लिए की जान एक कर हर बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ में खड़ा रहूंगा और यहां से कमल का फूल जीत कर जाएगा और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और जिससे आपकी गोहद के विकास को और आगे अधिक बढ़ाया जा सके। बैठक का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री तोमर ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। संचालन मालनपुर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गौड़ एवं आभार व्यक्त विधानसभा संयोजक रामबाबू उपाध्याय द्वारा किया गया। बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोहद विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी लाल सिंह आर्य भाजपा प्रदेश का समिति के सदस्य जिला संगठन के प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया,भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक केशव सिंह भदौरिया,पूर्व विधायक श्री राम जाटव पूर्व जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर,पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कांकार,जिला उपाध्यक्ष नेहाल सिंह राणा विष्णु तोमर, प्रमुख रूप से शामिल थे।