भगवान परशुराम संघर्ष समिति ने निकाली रैली

महानगर में भगवान परशुराम संघर्ष समिति की ओर से शहर में बाइक रैली निकाली गई।
News

2025-05-01 21:33:06

मुरादाबाद। महानगर में भगवान परशुराम संघर्ष समिति की ओर से शहर में बाइक रैली निकाली गई। ब्राह्मण युवाओं ने हाथों में फरसे लेकर बाइकों पर रैली निकाली। इस दौरान शास्त्र के साथ शस्त्र को भी जरूरी बताया गया। भगवान परशुराम संघर्ष समिति की ओर से भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पंचायत भवन से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रजत शर्मा की अगुवाई में शुरू हुई ये बाइक रैली पंचायत भवन से शुरू होकर फव्वारा चौक, दिल्ली रोड, चौधरी चरण सिंह चौक होते हुए बुद्धि विहार में परशुराम चौक पर जाकर संपन्न हुई। इस बाइक रैली में ब्राह्मण समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस बाइक रैली में गैर ब्राह्मण भी शामिल हुए। इस दौरान रजत शर्मा ने कहा, भगवान परशुराम से शिक्षा लेकर ब्राह्मण युवाओं को शास्त्र के साथ शस्त्र शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। बाइक रैली में युवा हाथों में फरसे लेकर पहुंचे थे। बाइक रैली में विशाल शर्मा, प्रांशु जोशी, श्याम बिहारी शर्मा, संजय स्वामी, आशुतोष शर्मा, उदित शर्मा आदि शामिल थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion