2023-09-01 16:22:11
रामपुर। जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि आज हमने मुस्लिम समाज की बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया । जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता को मुस्लिम बहनों ने तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा। रक्षाबंधन के मौके पर रामपुर भाजपा जिला कार्यालय में मुस्लिम बहनों ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की मुस्लिम बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर भाइयों के उन्नति और देश में खुशहाली की कामना की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जिला कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं को मुस्लिम बहनों ने तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की करोड़ों बहनों को गैस सिलेंडर के दाम कम कर तोहफा दिया है। साथ मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्या सुमंगला योजना की राशि अब 25 हजार रूपए कर दी है जो पहले 15 हजार थी। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी , विभिन्न मोर्चों के सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजुद रहे।