2025-03-31 17:19:16
नव संवत्सर आर्य समाज का 150वां स्थापना दिवस भारतीय नववर्ष पर भूमि सुपोषण अभियान का शुभारंभ आचार्य देवदत्त के ब्रह्मत्व में यज्ञ द्वारा शुरू हुआ। वेद पाठ रविका शास्त्री व कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने किया। मुख्य यजमान के रूप में सुरेंद्र आर्य बुडाक, अरुण आर्य दिल्ली, देवीलाल बेनीवाल मोहब्बतपुर, श्रवण कुमार पूनियां मंडी आदमपुर, कृष्ण कुमार फुरसाणी, संजीव कुमार आर्य थे। इस मौके पर मुख्य वक्ता मांगेराम वैदिक ने जीवन में यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा पंच महायज्ञ के बारे में बताया। आचार्य बलजीत सिंह आर्य ने भूमि सुपोषण हेतु गौ आधारित खेती के बारे में बताया। आयोजन में मुख्याधिष्ठाता परमजीत सिंह आर्य, प्राचार्या संतोष कुमारी, रामप्रसाद मोहब्बतपुर ,करमजीत आर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। कन्या गुरुकुल की छात्राओं की रोचक प्रस्तुतियां ने समां बांधा।