कांग्रेस के 33 वर्ष के कुशासन से लहार को मिलेगी मुक्ति

आकांक्षी लहार विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बदलापुर विधायक रमेश सिंह मिश्रा ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित कहां की संगठित होकर चुनाव लड़ेगा बीजेपी कार्यकर्ता
News

2023-08-29 12:51:20

भिण्ड। चम्बल अंचल की लहार विधानसभा सीट इन दिनों सुर्खियों में है। वजह है इस सीट को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अपने निशाने पर लेना। केन्द्रीय गृह मंत्री ने लहार सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सियासी जमावट बैठा दी है। इसकी बानगी बीते रविवार को दिखाई भी दी। जब इस सीट पर कांग्रेस के 33 साल से विधायक डाक्टर गोविन्द सिंह के कुशासन के खिलाफ बदलाव का शंखनाद भाजपा के मिशन लहार पर भेजे गए बदलापुर विधानसभा से विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कर दिया।

उन्होंने लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ संगठनात्मक समीक्षा की और संगठन की योजना अनुसार अग्रसेन गार्डन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि लहार विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने मन बना लिया है कि 33 साल में स्थानीय विधायक के जरिए कांग्रेस ने जो कुशासन किया उसे यहां से उखाड़ फेंकना है और लहार को मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार कोई भी हो हम संगठित होकर चुनाव लड़ेंगे, ऐसा भाव कार्यकर्ताओं में जागृत होना चाहिए। तभी कांग्रेस के कुशासन पर फतह हासिल कर पाएंगे। विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा की लहार विधानसभा क्षेत्र में हर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के देवतुल्य कार्यकर्ता कि परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतेगी और पूरे क्षेत्र में कमल खिलेगा। कांग्रेस के कुशासन को समाप्त किया जाएगा और हमारी जीत सुनिश्चित है। लहार भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनकर मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जो योजनाएं हैं उन्हें लहार क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक पहुंचाने के लिए शासन के अधिकारी कम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरी विधानसभा बदलापुर है। जब मैं भोपाल में प्रशिक्षण ले रहा था मीडिया ने मुझसे पूछा कि लहार विधानसभा का प्रभार आपको मिला है, डगर बहुत कठिन है। उन्होंने कहा की केंद्र और राज्य सरकार की विकास नीतियों और कार्यकर्ताओं के प्रयास से लहार में बदलाव होगा। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि कि भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, महिलाओं के लिए नि:शुल्क गैस कनेक्शन योजना, किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत कार्ड योजना और मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना के बाद लाडली बहना योजना को प्रारंभ किया है, यह मध्य प्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, जो हमारी महिलाओं को इस योजना के माध्यम से जोड़कर भाजपा सरकारों ने आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्होंने मीडिया के समक्ष कहा कि कोई पार्टी से बगावत नहीं करेगा, सब संगठित होकर चुनाव लड़ेंगे और सबके मन में एक ही भाव जागृत हुआ है। हमारा प्रत्याशी कमल का फूल होगा। लहार विधानसभा में कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की प्राथमिकता में लहार विधानसभा सीट है और कांग्रेस के लोग में बौखलाहट शुरू हो गई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक के आतंक को समाप्त कर अब कमल खिलने वाला है।

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक रसाल सिंह, विधानसभा संयोजक नवल किशोर मिश्रा, लहार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार महाते, मंडल अध्यक्षों में जबर सिंह कुशवाहा विकास बौहोरे, दीपक सिंह राजावत,अनूप त्यागी देवेंद्र उपाध्याय कुलदीप सिंह कौरव विशाल मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजीव चौधरी शामिल थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion