भारतीय मजदूर संघ कार्यालय अलीगढ़ में श्रम संहिता विचार गोष्ठी आयोजन

अलीगढ़ भारतीय मजदूर संघ कार्यालय, अलीगढ़ में आज श्रम संहिता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया
News

2025-03-23 21:20:26

अलीगढ़ भारतीय मजदूर संघ कार्यालय, अलीगढ़ में आज श्रम संहिता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता श्री विनोद कुमार शर्मा ने की, जबकि मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन मंत्री श्री शंकर लाल जी रहे। प्रदेश मंत्री श्री देव वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे गोष्ठी के प्रमुख बिंदु जिला मंत्री सुशील कुमार ने श्रम संहिता के वेज कोड पर चर्चा की देव वर्मा जी ने सामाजिक सुरक्षा संहिता पर विचार प्रस्तुत किए मुख्य वक्ता शंकर लाल जी ने श्रम संहिता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की महानगर मंत्री पुष्पेंद्र कुमार जी ने चारो कानूनों पर विचार व्यक्त करते हुए 1.क़ानून औद्योगिक सम्बन्ध संहिता 2020,2.उपजीविका जन्म सुरक्षा,स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता-2020 का विरोध किया विनोद शर्मा जी ने संगोष्ठी का समापन किया उपस्थित गणमान्य बैठक में नगर निगम, कासिमपुर पावर हाउस एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं नगर निगम से: अजय कुमार, वसीम बैग, दिसंबर सिंह, मोहित शर्मा, पुरुषोत्तम भगवान सिंह कासिमपुर पावर हाउस से: पुष्पेंद्र जी, महानगर कोषाध्यक्ष अजय जी, ऋषि, सेड़ो, लक्ष्मण, शिशु पाल जगदीश कुमार शर्मा, हुकुम सिंह मानिकचंद, इंद्रपाल सिंह अन्य संगठन प्रतिनिधि: लक्ष्मण सिंह, राहुल मोहित, गंगापुर विष्णु, जितेंद्र कुमार, नरेश कुमार आदि श्रम संहिता का संक्षिप्त विवरण श्रम संहिता भारत में श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और संगठित श्रम व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बनाई गई है। इसके प्रमुख चार भाग हैं 1. वेज कोड: न्यूनतम वेतन, वेतन भुगतान और समान वेतन की गारंटी 2. सामाजिक सुरक्षा संहिता: श्रमिकों को पेंशन, बीमा, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं अन्य लाभ 3. औद्योगिक संबंध संहिता: श्रमिकों और प्रबंधन के बीच संबंधों को संतुलित करने के नियम 4. व्यावसायिक सुरक्षा एवं कार्यस्थल संहिता: श्रमिकों के कार्यस्थल की सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी उपाय इस संगोष्ठी में श्रम संहिता के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई और श्रमिकों के हितों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion