ग्वालियर में मैथिल ब्राह्मण युवा संगठन वृहत्तर ने किया गणेश उत्सव आयोजन

ग्वालियर मैथिल ब्राह्मण युवा संगठन वृहत्तर ग्वालियर का 25वां श्री गणेश उत्सव श्रीमती भगवती बाई
News

2023-09-27 12:43:17

ग्वालियर :- ग्वालियर मैथिल ब्राह्मण युवा संगठन वृहत्तर ग्वालियर का 25वां श्री गणेश उत्सव श्रीमती भगवती बाई धर्मशाला जिन्सी रोड लश्कर में मनाया गया। संस्था के सदस्य विजय ओझा ने बताया कि यह उत्सव 19/9/2023 को भव्य शोभा यात्रा से प्रारंभ होकर 25/9/2023 को विशाल भंडारे और विसर्जन के साथ सम्पन्न हुआ। इसमें कलश सजाओ प्रतियोगिता,जनेऊ संस्कार और अखण्ड रामायण का पाठ व हवन भी आयोजित किया गया। सैकड़ों लोंगो ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विजय ओझा, प्रिंस ओझा, लिटिल ओझा, कार्तिक झा, शांतम झा, प्रवेश झा, विशाल ओझा आदि लोग मौजूद रहे |

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion