कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह प्रतिनिहित विधायन समिति के सदस्य बने

कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह प्रतिनिहित विधायन समिति के सदस्य बनाए गए है।
News

2025-04-27 21:14:04

मुरादाबाद। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह प्रतिनिहित विधायन समिति के सदस्य बनाए गए है। विधायक मीडिया प्रभारी रचित गुप्ता ने बताया की समिति के सभापति विपिन कुमार डेविड बनाए गए है, समिति में 18 सदस्य शामिल किए गए हैं। मुरादाबाद मंडल से सिर्फ ठाकुर रामवीर सिंह को जगह मिली है। विधायक ठाकुर रामवीर सिंह के अलावा समिति में अजय सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, महेश त्रिवेदी, गणेश चंद्र, भगवान सिंह कुशवाहा, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, बृजेश कुमार, माधवेन्द्र प्रताप सिंह, रफीक अंसारी, डॉ हृदय नारायण सिंह पटेल, गौरव कुमार रावत, अखिलेश, प्रकाश द्विवेदी, उमेश द्विवेदी, शाहनवाज खान, अरुण पाठक और विशाल सिंह को सदस्य बनाया गया है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion