पीरबटावन स्थित राम जानकी मंदिर में मनाया गया धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बुधवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई
News

2023-09-08 13:12:22

बाराबंकी : भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बुधवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। घरों में लोगों ने भगवान श्री कृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई। भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप का वर्णन और राधा के बाल स्वरूप का वर्णन करते हुए झांकी दिखाई गई। और मंदिरों में विधि विधान से पूजन अर्चना हुआ। रात में 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव : पीरबटावन स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सभी भक्तगण अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित रहे और भक्तिमय माहौल बना कर जय श्री राधे कृष्णा और नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारों से वातावरण गुंजयमान कर दिया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion