2025-05-03 21:26:08
कोराव,प्रयागराज। परीक्षा वर्ष 2024 25 के होनहार छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार के वितरण का कार्यक्रम रजवंती देवी पब्लिक स्कूल कोराव प्रयागराज में संपन्न हुआ लोकप्रिय जनप्रिय विधायक आदरणीय राजमणि कोल मुख्य अतिथि नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कोरांव अति विशिष्ट अतिथि और डॉक्टर साबिर अली प्रधानाचार्य गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज विशिष्ट अतिथि रहे। पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह पटेल वाचस्पत त्रिपाठी विमलेश मिश्रा राहुल सिंह पत्रकार व प्रतिभागी छात्र छात्रा सभी उपस्थित रहे कार्यक्रम केसंयोजक अशोक शुक्ला ने अंग वस्त्र माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि गणों का स्वागत किया।क्षेत्र के विधायक राजमनि कोल ने बच्चों को मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सभी को पुरस्कृत किया प्राइमरी ग्रुप में प्रथम स्थान आशीष कुमार द्वितीय स्थान अदिति सिंह और श्रेयांश सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जूनियर ग्रुप में अतुल त्रिपाठी प्रथम स्थान सुमित सिंह द्वितीय स्थान तथा काशिका सिंह रजवंती देवी पब्लिक स्कूल की छात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सीनियर ग्रुप में अनुपम सिंह प्रथम स्थान आयुष सिंह द्वितीय तथा कोमल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया प्रथम स्थान के लिए ₹1500 द्वितीय स्थान के लिए ₹1100 तथा तृतीय स्थान के लिए ₹700 बच्चों को दिया गया संयोजक अशोक कुमार शुक्ल ने बच्चों को तथा आए हुए अतिथियों को अपना अमूल्य समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति तिवारी गुलाब कली शुक्ला पुष्पेंद्र शुक्ला श्री माहेश्वरी तिवारी श्रीमती करुणा सिंह श्रीमती शीला प्रीति तिवारी पूजा शुक्ला मौजूद रहे।