जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार भगवान महावीर के जन्म कल्याणक दिवस पर प्रदेश में पूर्णरूप से मद्द मांस की बिक्री पर लगाएं प्रतिबंध।

महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस पर प्रदेश को करे मद्द मांस से मुक्त घोषित:रजत जैन
News

2025-04-05 22:39:29

प्रदेश सरकार जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस चैत्र शुक्ल पक्ष त्रयोदशी के उपलक्ष में प्रदेश को 10 अप्रैल को कम से कम एक दिन के लिए प्रदेश को मद्द व मांस मुक्त घोषित कर देना चाहिए।सर्व जातीय सेवा समिति के उपाध्यक्ष,व समाजसेवी रजत जैन ने बताया की जैन धर्म के अनुयायीयो मे भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस का विशेष महत्व हैं। तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक दिवस पर भक्तगण अहिंसा परमो धर्म के सिद्धांत को लेकर प्राणी मात्र के कल्याण के लिए भक्ति भाव से विशेष पूजा अर्चना आराधना, स्तुति,आरती, अध्ययन, करते हैं।अहिंसा के पथ पर चलकर देश व विश्व, की शांति,उन्नति,तरक्की,समृद्धि ,विकास, आपसी प्रेम भाई चारा,की कामना करते है तथा अहिंसा के पथ पर चलकर ही सच्ची शांति की कामना की जा सकती है । प्रत्येक व्यक्ति प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखता है। ईश्वर से प्रार्थना करता है की प्रत्येक, प्राणी मात्र एक दूसरे के प्रति, प्रेम ,आदर, व मैत्रीभाव के साथ रहे।जैन धर्म के जिओ ओर जीने दो के सिद्धांत को अपनाकर अहिंसा के मार्ग पर चलकर सच्ची शान्ति की कामना की जा सकती है।जैन धर्म का मूल उद्देश्य प्रत्येक प्राणिमात्र के प्रति मैत्रीभाव व दया भाव रखना है।जैन धर्म पूर्ण रुप से हिंसा के खिलाफ है।ईश्वर से प्रार्थना करता है की प्रत्येक प्राणी मात्र एक दूसरे के प्रति प्रेम आदर व मैत्री भाव के साथ रहे। देश ,प्रदेश,व विश्व की जन कल्याण की भावना के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री व महामहिम राज्यपाल से मांग करते हैं की 10 अप्रैल में एक दिन के लिए मद्द मांस पर प्रतिबंध लगाकर प्रदेश को मद्द मांस मुक्त घोषित किया जाए। अहिंसा के पथ पर चलकर विश्व कल्याण,शांति की स्थापना का सपना पूर्ण रुप से साकार हो सके।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion